बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सौरभ दूबे पर अनियमितता का आरोप सदर विधायक पल्टूराम ने लगाया है। कार्रवाई के लिए डिप्टी सीएम को उन्होंने पत्र लिखा है। सदर विधायक ने कहा कि सीएचसी श्रीदत्तगंज में तैनात में कार्यरत वरिष्ठ सहायक सौरभ दूबे का अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया था। (संवाद)