फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले से बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। भांभर रेंज में तेंदुए का आतंक लगातार बना है। शुक्रवार की सुबह मिश्रौलिया गांव की एक लड़की पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लड़की की पैर में खरोंच आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्राम पंचायत निवासी सुखराज ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी सुनीता गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी।
विज्ञापन

जंगल में घात लगाए तेंदुए ने बेटी पर हमला कर दिया। बेटी का दाहिना पैर तेंदुए ने पकड़ लिया। इसी बीच महिलाओं ने लाठी, डंडे से वार करके तेंदुए को भगा दिया। सुनीता के पैर में खरोंज आई है। रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि गांव में स्वयं टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। ग्रामीणों को जंगल न जाने तथा सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
जलजलवा फार्म में भी दिखा तेंदुआ
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बरहवा रेंज के नंदमहरा बीट में वन्य जीवों की तादाद काफी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात नंदमहरा बीट अंतर्गत जलजलवा फार्म के पास तेंदुआ दिखाई दिया है। फार्म के मालिक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना प्रताप सिंह ने बताया कि यहां काफी पहले सरोवर का निर्माण कराया गया था। वन्य जीव अपना प्यास बुझाने के लिए अक्सर आते हैं। रात में यहां तेंदुआ दिखाई तो दिया लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन

तेंदुए की तलाश में लगी है टीम
पचपेड़वा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। जगह-जगह पिंजरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए भी तेंदुए की निगरानी की जा रही है। जंगल से सटे गांवों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. सेम्मारन एम, डीएफओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें