फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बकरी को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

Tue, 02 Jan 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंजतराई (बलरामपुर)। सोहेलवा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ दो दिनों से फिर लोगों में दहशत फैला रहा है। मंगलवार को उसने रमनगरा खुर्द गांव के पास एक बकरी को निवाला बनाया। इसके बाद राहगीरों को कौव्वापुर के निकट रास्ते में दिखाई दिया। लोगों ने शोर मचाया तो वह जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालबोझी निवासी आलम ने बताया कि वे शाम को कौवापुर बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया। हल्ला गुहार होते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए। तभी तेंदुआ गन्ने के खेत के अंदर भाग गया। गांव में तेंदुआ के आने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
दूसरी तरफ, तेंदुआ ने उसी गांव के रमनगरा खुर्द में बेचू माली की बकरी को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। बरहवा रेंज के फॉरेस्टर सूरज पांडेय ने बताया है कि गांव में तेंदुआ निकलने की सूचना मिलते ही वन कर्मचारी के साथ पहुंचकर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच गांवों में टीमें भ्रमण कर रहीं हैं। अब लालबोझी पंचायत की ओर भी टीमें भेजी गई हैं। डीएफओ एम. सेम्मारन का कहना है कि तेंदुए की तलाश में टीमें लगीं हैं। पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील किया कि सतर्कता बरतें और अकेले खेत या जंगल की तरफ न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें