फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो गांवों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 20 Jan 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में फिर से एक तेंदुआ देखा गया। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीमों ने इलाके में तेंदुए की तलाश शुरू करते हुए चिह्नित स्थानों पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाना शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दांदव निवासी रमेश यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर महराजगंज तराई बाजार से अपने गांव जा रहे थे। तभी अचानक शिव मंदिर महादेव गोसाई के पास तेंदुआ सड़क पार करते हुए दिखा। ग्रामीण पप्पू सिंह, शंकर यादव, रवि प्रकाश, डीपी राना व संतोष आदि ने बताया कि शोर मचाने पर वह समीप स्थित गन्ने के खेत में भाग गया। बरहवा रेंज के रेंजर अमरजीत ने बताया कि सूचनाके बाद गांव में वन विभाग की टीम को भेज कर तेंदुए की तलाश कराई जा रही है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर मझारी के मजरे वीरपुर में भी बीते बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। ग्राम प्रधान शांति देवी के पुत्र त्रिलोकीनाथ जायसवाल ने बताया कि वह गौरा चौराहा बाजार से सामान लेकर अपने घर आ रहे थे, तभी कार के सामने तेंदुआ आ गया। वह सरकारी ट्यूबवेल से होते हुए गांव की तरफ जाता दिखा। सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने जब आग जलाकर हो हल्ला मचाया तो शोर सुनकर वह जंगल की तरफ भाग गया। इससे गांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही जाल भी बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें