फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 09 Apr 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के मदारगढ़ गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग प्रभागीय वन अधिकारी से की है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान वेदप्रकाश चौधरी, रमन पांडेय, पिंटू चौधरी, प्रमेंद्र, शुभम, दुर्गा प्रसाद, अशोक, भास्कर व संतोष आदि ने बताया कि मदारगढ़ गांव के उत्तरी छोर पर स्थित गेहूं के खेत में तेेंदुआ दो दिनों से छिपा हुआ है। शनिवार की रात तेंदुआ गांव में घुस आया और घंटे भर गांव में घूमता रहा। तेंदुए को देखकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर एकत्र हुए और हांका लगाना शुरू किया। मशाल जलाकर तथा हांका लगाकर किसी तरह तेंदुए को गांव के बाहर भगाया गया।


रविवार को दोपहर तेंदुआ ग्रामवासी राजकुुमार पांडेय के खेत में फिर दिखाई दिया। मदारगढ़ गांव के आसपास तेंदुआ होने से कमदी, लालपुर, परसहवा, सिटकिहवा, सिंहपुर, ललिया, ठड्क्की व हाथीगर्दा आदि गांवों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचे। ऐसे में तेंदुए का डर बना हुआ है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय वन अधिकारी इंद्रभान सोनकर ने बताया कि मदारगढ़ गांव में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अकेले खेतों की तरफ न जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें