जरवा। तुलसीपुर रेंज के गोठवा बघेलखंड में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीण सहमे हुए हैं। शनिवार शाम भी गांव में तेंदुआ पहुंच गया।
गांव के शेषराम यादव ने बताया कि उनकी पशुशाला के पास तेंदुआ बैठा दिखा। चिनकू ने बताया कि मुन्ना लाल यादव की पशुशाला में तेंदुआ खड़ा था, जो ग्रामीणों के शोर मचाने पर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। बीते बृहस्पतिवार को भी तेंदुए ने सामुदायिक शौचालय के पास एक कुत्ते पर हमला कर दिया था। ग्रामीण विजय प्रताप, राधेश्याम, किशोरी लाल, महंगू आदि ने बताया कि शोर मचाने पर भाग गया था। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने कहा कि सूचना मिली है। टीम भेजकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाएगा और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)