फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत की रखवाली कर रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 08 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल ओम प्रकाश
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। छितौनी गांव में गन्ने के खेत की रखवाली कर रहे 11 वर्षीय बालक पर बुधवार की शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से घायल बच्चे ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। भीड़ जुटते ही तेंदुआ भागकर झाड़ियों में घुस गया। परिजनों ने देर शाम घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल श्रावस्ती में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छितौनी निवासी राम नरेश मौर्य ने बताया कि गांव के दक्षिण तरफ उनका खेत है। उनका बेटा ओम प्रकाश बुधवार की शाम खेत में गन्ने की रखवाली कर रहा था। इसी बीच घात लगाकर झाड़ी में छिपे तेंदुए ने बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाका लगाकर तेंदुए को खदेड़ दिया।
प्रधान प्रतिनिधि रेवती रमण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज के प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी कोटेश त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शीघ्र ही वनकर्मी को मौके पर भेजा जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें