बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील के ग्राम कठेरी में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार टंडन के स्थान पर उनके पुत्र द्वारा विभागीय कार्य करने तथा अवैध धन उगाही करने का वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने एसडीएम तुलसीपुर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि जांच में वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। लेखपाल महेंद्र कुमार टंडन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में न्यायिक तहसीलदार तुलसीपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।