फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के डर से 180 बच्चे नहीं गए स्कूल

Tue, 16 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज में खैरहनिया गांव के पास तेंदुए की दहशत व्याप्त है। 15 मई को तेंदुए ने प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा प्रथम के पास हमलाकर पांच लोगों को घायल कर दिया था। मंगलवार को तेंदुए के डर से करीब 180 बच्चे विद्यालय ही नहीं गए। वन विभाग ने विद्यालय से कूछ दूरी पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण वजीहुद्दीन, रमेश कुमार, रामस्वरूप, ओम प्रकाश, सतीश, ननकू प्रसाद, नीबर तालुकदार और धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में हमेशा तेंदुए की दहशत बनी रहती है। इसके लिए कोई ठोस समाधान नहीं कराया जा रहा है। 15 मई को तेंदुए ने श्रवण कुमार, कर्ताराम, मन्गांठू, इंदर व ओम प्रकाश पर हमला कर घायल कर दिया था। मंगलवार को तेंदुए के डर से प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल ही नहीं गए। अभिभावकों का कहना है कि तेंदुए के डर से हम लोगों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा।
सोमवार शाम डीएफओ एम. सेम्मारन और क्षेत्राधिकारी ललिया राधा रमण सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल मंगवाया गया है। प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा से कुछ दूरी पर पिंजरा भी लगवा दिया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें