फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लेखपालों से विवाद और एफआईआर दर्ज होने को लेकर शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। विधायक राम प्रताप वर्मा से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। अधिवक्ता संघ ने मुकदमा वापस न होने पर दो जनवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि प्रशासन दोषी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान तहसील में कार्य बहिष्कार भी जारी रहेगा।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने अधिवक्ता संघ को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सीबी माथुर, सोनू, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, मारकंडेय मिश्र, रामचंद्र जायसवाल, नसीम अहमद, बेचनराम, मुस्तफा हुसैन, गयासुद्दीन खान, बाबूराम यादव व लकी खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें