फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वकीलों का आंदोलन जारी, आज भी हड़ताल

Mon, 11 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
उतरौला तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। हापुड़ में हुई घटना से नाराज वकीलों ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। दीवानी से निकलकर अधिवक्ताओं की भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर तक गई। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर वकीलों का कलमबंद हड़ताल जारी है। मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। कलेक्ट्रेट बार महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, जनपद के अधिवक्ता चुप नहीं रहेंगे। युवा बार संघ महामंत्री व अधिवक्ता राहत कोष समिति के संयोजक शंशाक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक अधिवक्ता आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मृगेंद्र उपाध्याय, सत्यदेव तिवारी, अनिल सिंह, कलम नयन मौर्य, गुंजन सिंह, लालजी, अलीमुल हक, गुड्डू मिश्र, समय मिश्र व मुर्तजा हुसैन आदि मौजूद रहे।
वहीं उतरौला व तुलसीपुर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य न करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिले के तीनों तहसीलों में अधिवक्ताओं की हड़ताल से बैनामा-रजिस्ट्री का कार्य न होने से सरकार को राजस्व की हानि भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें