फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार से वकील नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला एसडीएम व तहसीलदार के कार्य व्यवहार से वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बार एसोसिएशन ने पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम से शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि एसडीएम उतरौला व तहसीलदार का कार्य व्यवहार वकीलों के प्रति ठीक नहीं रहता है। इन अधिकारियों के कार्य व्यहार से वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा नगर पालिका ने तहसील परिसर में लाखों रुपये लागत से शौचालय का निर्माण कराया है लेकिन पानी की व्यवस्था न होने के कारण यह निष्प्रयोज्य है।
शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से वकीलों व वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। तहसील मुख्यालय से सादुल्लाहनगर तक रोडवेज बसों का संचालन न होने से वकीलों व वादकारियों को तहसील पहुंचने में असुविधा होती है। वकीलों व वादकारियों की सुगम यात्रा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन महामंत्री गयासुद्दीन, आलोक गुप्ता, दिनकर, अमित श्रीवास्तव, मार्कंडेय मिश्र, शमीम मलिक, वैभव चतुुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें