फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रशासनिक एवं आवासीय भवन के लिए जमीन तय

Fri, 09 Feb 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेडिकल कालेज के शैक्षणिक ब्लाक, प्रशासनिक भवन, प्रोफेसर्स, चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ के आवासीय भवन के लिए जमीन तय हो गई है। इसमें आ रही बाधा को दूर कर हाईवे के पास सबसे उपयुक्त 10.3590 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम अरविंद सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उतरौला हाईवे पर मेडिकल कालेज के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़ी दिक्कतों को हर स्तर पर दूर करने के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की जाए।
14.36 करोड़ से आवासीय भवनों के निर्माण का प्रस्ताव
डीएम ने बताया कि मेडिकल कालेज के आवासीय भवन के निर्माण पर खर्च अनुमानित धनराशि 14.36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही राज्य विश्व विद्यालय की तरह ही दो माह के अंदर अधिग्रहण संबंधी सभी कार्रवाई पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें