करनैलगंज (गोंडा)। नगर के मोहल्ला गुड़ाही बाजार में स्थित रामलीला भवन में चल रहे लक्ष्मी पूजा महोत्सव में महाआरती एवं आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 36 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी सोनी, द्वितीय पुरस्कार पूनम एवं तृतीय पुरस्कार जाह्नवी को मिला। विजेताओं को गैस चूल्हा, डिनरसेट, लेमनसेट और अन्य आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, सत्येंद्र यज्ञसैनी व संजय ने आरती थाल प्रतियोगिता में सजे करीब तीन दर्जन आरती थाल में से तीन प्रतिभागियों का चयन किया। कार्यक्रम में करनैलगंज नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।