फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव, यात्रियों को होती है परेशानी

Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गोंडा-गोरखपुर वाया बढ़नी रेल मार्ग का विद्युतीकरण हुए तीन माह बीत चुका है। इसके बावजूद गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। शुद्ध पेयजल, बेंच व शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग रेल मंत्री से की है।
विज्ञापन

रेल मंत्री भारत सरकार को भेजे गए मांग पत्र में क्षेत्रवासी सुशील कुमार, महमूद आलम, इरफान, जमील, मोहनलाल व राम नरायन आदि ने कहा है कि गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए वाटर स्टैंड पोस्ट तो बना है लेकिन उसमें टोटियां ही नहीं लगी हैं। स्टेेशन पर दो हैंडपंप भी लगा है लेकिन काफी दिन से खराब होने के कारण यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। स्टेशन पर बना शौचालय भी पानी के अभाव में निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। प्लेटफार्म पर लगा टिनशेड जर्जर हो चुका है। बारिश होने पर पानी टपकता है। पानी टपकने के कारण पंखे भी खराब हो चुके हैं।नियमित सफाई न होने के कारण ओवरब्रिज के पास झाड़ियां उग आईं हैं। स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्था के कारण यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़त रही है। इन लोगों ने रेल मंत्री से स्टेशन पर यात्रिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें