फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लैब की मशीन खराब, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी की मशीन मंगलवार को खराब हो गई। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ा। समय पर मशीन ठीक नहीं होने के कारण अधिकांश मरीजों को निराश लौटना पड़ा। जबकि कई मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

मरीज संतोष कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे अस्पताल आए थे। डॉक्टर ने जांच लिखी मगर पैथोलॉजी में मशीन खराब हो गई। कर्मचारी ने अगले दिन रिपोर्ट देने की बात कही। सुनीता ने बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने जांच लिखी है, मगर पैथोलॉजी के कर्मचारी कल आने की बात कह रहे हैं।
राजितराम, पप्पू, दिनेश, छोटकन व शकील ने बताया कि सुबह नौ बजे सैंपल दिया था। पहले कर्मचारियों ने एक बजे आने को कहा मगर अब मशीन खराब होने के कारण कल आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

राजकुमार, छोटका व संदीप ने बताया कि रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण आज डॉक्टर को नहीं दिखा सके। कल फिर दौड़कर आना पड़ेगा। दीपू, सलमान व परवेज ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण निजी पैथोलॉजी में पैसे खर्च करके जांच करानी पड़ी। चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह मशीन खराब हुई है। उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें