फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोटेदारों को नहीं मिला चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन ने छह से 16 जनवरी तक कोटेदारों को राशन वितरित करने का फरमान तो जारी कर दिया, मगर 12 तारीख बीतने के बाद भी अधिकांश कोटेदारों ने चावल का उठान नहीं किया। कोटेदारों का कहना है कि गोदाम में चावल ही नहीं है। कोटेदारों को सिर्फ गेहूं दिया गया है, जिसके कारण कोटे की दुकानें बंद हैं। ऐसे में कार्डधारक राशन लेने के लिए कोटे की दुकानों का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब 15 कोटेदारों को अभी तक चावल नहीं मिल पाया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से अधिक कोटेदारों को चावल मिलने का इंतजार है। शहर के अलीजानपुरवा स्थित कोटे की दुकान बृहस्पतिवार को बंद मिली। कोटेदार ने बताया कि अभी चावल नहीं मिल पाया है। चावल मिलने पर ही राशन का वितरण शुरू किया जाएगा।
महराजगंज तराई की कोटेदार अंजू, महादेव की कोटेदार फूलमती, अवरहवा के कोटेदार रक्षाराम, साहेबनगर के पैगंबर ने बताया कि गोदाम से चावल नहीं मिला है। सिर्फ गेहूं का ही उठान किया गया है। जिले में कोटे की अधिकांश दुकानें बंद हैं। ऐसे में कार्डधारक राशन लेने के लिए रोज चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि कोटेदारों को चावल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। हम सिर्फ कोटे की दुकान से कार्डधारकों को राशन वितरित कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें