फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोटेदार गायाब, बिना जांच-बयान के लौटी टीम

Thu, 30 Nov 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा(गोंडा) छपिया के ग्राम पंचायत भवाजितपुर में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर बुधवार को कार्डधारकों का बयान लिया।
विज्ञापन

प्रधान बाबूलाल ने बताया कि गांव के कोटेदार ने नवंबर का राशन कार्ड धारकों से बायोमीट्रिक करा लिया, पर राशन वितरण नहीं किया। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी से की थी। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम बंद था। कोटेदार मौके पर नहीं थे। गोदाम में अभिलेख व ई-पॉस मशीन रखकर गोदाम बंद करके चले गए थे। पूर्ति निरीक्षक ने नोटिस देकर कोटेदार को 30 नवंबर को जांच के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें