बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के छोटा परेड ग्राउंड पर अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला हुआ।
पहले सेमीफाइनल में एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की टीम को और दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र प्रसाद ताराचंद की टीम ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद की टीम ने राजेंद्र प्रसाद ताराचंद की टीम को 53-38 अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। एमएलके प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि आदित्य प्रताप सिंह ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अजहरुद्दीन, सह क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. ऋषि रंजन पाण्डेय, पर्यवेक्षक डॉ. शशिकांत, राजीव रंजन, डॉ. दिनेश मौर्य समेत कई मौजूद रहे।