फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेनाल्टी शूट से जीती करमपुर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सीआईएसएफ चंडीगढ़, टीटी नगर भोपाल, सिग्नल कोर जालंधर एवं करमपुर गाजीपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच सीआईएसएफ, चंडीगढ़ और केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के बीच खेला गया। गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीआईएसएफ की टीम ने मैच के 18वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम मैच के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह 1-0 से मैच जीतकर सीआईएसएफ की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस टीम के खिलाड़ी रणवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर टीटीनगर भोपाल एवं एसबी सिंह हॉकी क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता व राजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। भोपाल टीम ने लखनऊ की टीम को 4-2 गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में दो गोल करने पर भोपाल के खिलाड़ी तौहीद अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल सिग्नल कोर जालंधर व स्टॉर इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। जालंधर टीम ने मैच के 23वें व 47वें मिनट में गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। मेजबान स्टॉर इलेवन की टीम अंत तक कोई गोल न कर सकी। सिग्नलकोर जालंधर की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी रजत चंडेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गत वर्ष की विजेता मेघ बरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर एवं एससी हॉकी जालंधर के बीच खेला गया। ईएनटी सर्जन डॉ. कय्यूम एवं डॉ. राकेश चंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी एकेडमी करमपुर की टीम ने मैच के 9वें मिनट में गोल करके शुरुआत में ही बढ़त बना ली।
28वें मिनट में एएससी जालंधर की टीम ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच बराबरी पर होने के कारण इसका फैसला पेनाल्टी सूट से हुआ। जिसमें हॉकी एकडमी करमपुर की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के गोलकीपर अरविंद प्रजापति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें