फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर हुई कलम-दवात पूजा

विज्ञापन
बलरामपुर के चित्रगुप्त मंदिर उतरौला में कलम-दवात की पूजा करते कायस्थ समाज के लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने कमल-दवात व भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आयोजित सामूहिक भोज में श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

उतरौला नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती पर सामूहिक कलम-दवात पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसपी राजेश कुमार सक्सेना व एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव के साथ कायस्थ समाज के लोगों ने इस पर्व का महत्व समझाते हुए कलम-दवात की पूजा की। इस अवसर पर रूपक श्रीवास्तव, राकेश राजन, सुधीर व विजय प्रकाश समेत कायस्थ समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
बलरामपुर नगर के पूरब टोला स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सदर विधायक पल्टूराम, एसपी राजेश सक्सेना व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. देवेंद के साथ कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम दवात की पूजा की।
विज्ञापन

चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ. पारितोष सिन्हा ने बताया कि मान्यता के अनुसार कायस्थ समाज के लोग 24 घंटे तक अपनी लेखनी का प्रयोग नहीं करते हैं। कलम-दवात पूजा के बाद ही लेखनी का कार्य शुरू होता है। इससे पूर्व मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ने श्री चित्रगुप्त सभा के वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
अंत में श्री चित्रगुप्त सभा की तरफ से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. देवेश, पंकज, पुष्पेंद्र, आदर्श, मोहित, आशीष, स्वर्णलता, साधना, रजनी, नरेंद्र व अभय श्रीवास्तव सहित चित्रांश परिवारों के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें