फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रीमियम लीग के अगले दौर में पहुंची जयनगरा व श्रावस्ती की टीम

Tue, 27 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। दीनानगर खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट प्रीमियम लीग के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। अपना-अपना मैच जीतकर जयनगरा व श्रावस्ती की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर अभिनव व रिजवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलबहार खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला तुलसीपुर व जयनगरा के बीच हुआ। तुलसीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनगरा की टीम ने आठ ओवर में ही 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिनव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच श्रावस्ती व पाटेश्वरी नगर के बीच हुआ। पाटेश्वरी नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 55 रन बनाए। श्रावस्ती की टीम ने आठ ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीत लिया। रिजवान मैन आफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अहमद खान, जुबेर हम्ज़ा, मोईद खान, इश्तियाक अहमद, मोबीन खान, नफीस चौधरी, अफरोज, अजमत उल्लाह व कमालुद्दीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें