उतरौला। कोतवाली के सामने सोमवार को घंटों जाम लगा रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान एक बारात भी जाम में फंसी रही।
मामला जब एसपी देवरंजन वर्मा के संज्ञान में लाया गया। तो पुलिस हरकत में आई। काफी देर बाद जाम में फंसे दुल्हे को उनके गंतव्य रवाना किया गया। कोतवाल डॉ. यूके राय ने कहना है कि बारात के कारण जाम लगा था।