फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अद्भुत दृश्य का साक्षी बनना जीवन का परम सौभाग्य

Tue, 23 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभू राम की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हिस्सेदारी करने वाले बलरामपुर के महाराजा राजा जयेंद्र प्रताप सिंह व हनुमान गढ़ी के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास का मानना है कि इस अद्भुत दृश्य का साक्षी बनना जीवन का परम सौभाग्य है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुभव साझा करते हुए राजा बलरामपुर ने कहा कि पूर्वजों ने जिस क्षण के लिए जीवन भर संघर्ष किया, उसमें मौजूद होना अपने आप में ही एक सुखद व कभी न भूलने वाली स्मृति है। बताया कि उनके पूर्वजों ने 1947 में भगवान राम की जन्म भूमि को भव्य रूप देने का आंदोलन शुरू किया था। सोमवार को जब वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए तो आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
हनुमान गढ़ी के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह न सिर्फ अद्भुत वरन अलौकिक था। भगवान के दर्शन के दौरान मन को लगा कि मूर्ति अभी बोल पड़ेगी। कई सालों का इंतजार खत्म होने के साथ ही भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के मिलने का सुखद अनुभूति हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें