फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभियान चलाकर तीन दुकानों का चालान

Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों का चालान काटा गया है। सभी को फुटपाथ के पीछे दुकान लगाने की चेतावनी दी गई। अब बिना कनेक्शन लिए ही अवैध तरीके से टंकी लगवाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक हर्षित मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आंबेडकर तिराहे से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। मेजर चौराहे की ओर चले अभियान में गिफ्ट स्टोर, बिरयानी की दुकान व एक टिंबर हाउस का सामान फुटपाथ पर रखा मिला। राजस्व निरीक्षक ने तीनों दुकानों का चालान करते हुए भविष्य में सामान फुटपाथ पर न लगाने की चेतावनी दुकानदारों को दी।
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नगर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अवैध टंकी लगवाए जाने की शिकायत मिली है। लोगों ने बिना कनेक्शन लिए ही वाटर सप्लाई की पाइप से कनेक्शन जोड़वा लिया है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें