फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पढ़ाई करने के बजाय स्कूल में पैसा खेलते दिखे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शीतलहर की छुट्टी के बाद सोमवार से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खुल गए हैं। पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 30 प्रतिशत से भी कम रही। अधिकांश स्कूलों में बच्चे खेेलते नजर आए, वहीं कई स्कूलों में शिक्षक भी नदारद मिले।
विज्ञापन

कई विद्यालयों में अव्यवस्थाएं देखने को मिली। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई तो कुछ इस तरह का सीन देखने को मिला।
प्राथमिक विद्यालय शिवानगर, समय 2 बजे: यहां पर शिक्षक की उपस्थिति में बच्चे पढ़ाई करने के बजाए विद्यालय परिसर में पैसा खेलते नजर आए। विद्यालय में टाट-पट्टी कोने में पड़ी मिली। एक भी बच्चा पढ़ाई करते नजर नहीं आया।
इस संबंध में शिक्षक मिथिलेश कुमार से बात की गई तो वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में खेल रहे बच्चे बाहरी हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब बाहर के बच्चे स्कूल में आकर पैसा खेल रहे थे तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कहां थे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रेड़वलिया, समय 1.55 बजे: यहां पर पंजीकृत 77 बच्चों में से मात्र 35 बच्चे ही मौजूद थे। धूप में बैठ कर बच्चे पढ़ाई करते नजर आए। विद्यालय में तैनात तीन शिक्षकों में से सहायक अध्यापक प्रतिमा देवी व शिक्षामित्र सीमा रानी ही मौजूद थी। पूछने पर बताया गया कि प्रधानाध्यापक कहीं काम से गए हैं।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चिकनी, समय 12.10 बजे: यहां पर बच्चे बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ते हुए मिले। यहां पंजीकृत 101 बच्चों में से मात्र 15 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक मनोरमा जायसवाल व शिक्षामित्र जुबेर अंसारी मौजूद थे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय कन्या मोतीसागर में पंजीकृत 85 में से मात्र 25 बच्चे ही पढ़ाई करते हुए मिले। प्रधानाध्यापक कनीज फातमा विद्यालय की साफ-सफाई एवं पोस्टर लगवाने में व्यस्त थी। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय घोड़चढ़ी, प्राथमिक विद्यालय बनकसिया, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर व कंपोजिट विद्यालय चौहत्तरकला में भी बच्चों की उपस्थिति काफी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें