फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गड्ढा भरने के बजाय लाल कपड़ा लगाकर चला रहे काम

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा-उतरौला मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क में डाली गई ईंट।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बड़ी संख्या में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इनमें शहर की सड़कों से लेकर राजमार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। कहीं लाल कपड़ा लगाकर लोगों को सचेत कर जिम्मेदारी पूरी की जा रही है तो कहीं ईंट की कुटाई कर गड्ढों को जैसे तैसे भरा जा रहा है। ऐसे में से में आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरा चौराहा, महदेईया बाजार व महाराजगंज तराई की सड़कों पर चलना दुश्वार है। अब सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन सड़कों की मरम्मत होने की उम्मीद लोगों में जगी है।
विज्ञापन


कैप्शन - गौरा चौराहा। मथुरा-विलासपुर गांव के पास राजमार्ग पुल के पास क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद पत्थर और लाल कपड़ा लगाकर राहगीरों को सावधान किया जा रहा है।

महराजगंज तराई। परसिया कला से बदलपुर जाने वाली सड़क करीब एक दशक से क्षतिग्रस्त है। क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


महदेईया बाजार। गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचोबीच बने गड्ढे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गड्ढे में पानी भरने से पैदल आवाजाही भी बमुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें