फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान मंत्री आज लेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री व देवीपाटन मंडल के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 14 अक्तूबर को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर बचाव एवं राहत कार्यों की हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री 14 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बलरामपुर पहुंचेंगे। दो बजे सदर तहसील, तीन बजे उतरौला तहसील एवं चार बजे तुलसीपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आपदा के समय उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें