उतरौला (बलरामपुर)। श्रीराम तीर्थ चौधरी पीजी कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में बुधवार को वाई 20 चौपाल समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भविष्य को एक बेहतर राह दिखाने के लिए नवाचार आवश्यक है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपीएस भूपेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान में कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए युवाओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए एकाग्र होकर और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता प्रो. एसके त्रिपाठी ने शांति व सुलह से युद्ध रहित युग का निर्माण करने के लिए युवाओं को सशक्त होने की बात कही। स्वास्थ्य कल्याण व खेल में युवाओं की सहभागिता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार नंदा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुुमार वर्मा व ब्लॉक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग राकेश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एचडी वर्मा, बच्छराज वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।