फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में मटेहना गांव के पास घर के बाहर नेशनल हाईवे के किनारे खड़े चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। इस पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मटेहना निवासी राजकुमार ने गैसड़ी कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी व बेटे दिपांशु (4) के साथ ससुराल में रहता है। मंगलवार सुबह दिपांशु घर के बाहर नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी तुलसीपुर से पचपेड़वा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दिपांशु को रौंद दिया। दीपांशु को गैसड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रक कब्जे में ले लिया है। राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक तथा मालिक का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें