फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2017 में चार में से दो पर निर्दलीयों ने हासिल की थी जीत

Thu, 30 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में चार में से दो पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। अब 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टियों ने अलग-अलग प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की सीट सामान्य महिला श्रेणी में थी। उस वक्त बसपा की किताबुन्निशा ने जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह दूसरे नंबर पर थीं। जबकि सपा उम्मीदवार इशरत जमाल तीसरे नंबर पर थी। प्रस्तावित आरक्षण सूची में इस बार यह सीट अनारक्षित कर दी गई है।
उतरौला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी वर्ष 2017 में अनारक्षित थी। उस वक्त सपा के इदरीश खां ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2020 में उनका निधन होने के बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। वर्ष 2020 के बाद से यहां का कामकाज प्रशासक के हवाले था। एक बार फिर प्रस्तावित आरक्षण सूची में यह सीट अनारक्षित वर्ग में शामिल की गई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वर्ष 2017 में यहां पर निर्दलीय कहकशां फिरोज ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर भाजपा की शारदा देवी थी।
नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष का आरक्षण बदल गया है। इस बार इसे अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया है। वर्ष 2017 के चुनाव में यह सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी। उस वक्त निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शमन मलिक ने जीत हासिल की थी। पहली बार नगर पंचायत बनी गैसड़ी के अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग में है। वैसे 2022 में जारी किए गए निकायों के अध्यक्षों के आरक्षण में पांचों निकायों के अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह कहते हैं कि निकाय चुनाव की तैयारी पूरी है। हर निकाय के लिए अलग-अलग प्लान बनाए गए हैं। बूथ स्तर ही नहीं, मतदाता सूची के हर पेज वार पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तुलसीपुर में अध्यक्ष पद के लिए बदलाव हुआ है। ऐसे में यहां पर टिकट के लिए आवेदन में परिवर्तन किया जाएगा।
सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा का कहना है कि बूथवार प्लान तैयार है। नये मतदाता भी बनाए गए हैं। सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। दावेदारों के आवेदनों की स्क्रीनिंग करके प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें