फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लघु फिल्म के जरिए समझाया यातायात नियमों का महत्व

Fri, 21 Jul 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में चालक-परिचालकों को प्रोजेक्टर पर लघु फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों की हर संभव मदद करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि अधूरी जानकारी दुर्घटनाओं का कारण बनती है। चालक को सड़क सुरक्षा के नियम व संकेतकों की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
आरआई प्रदीप कुमार ने कहा कि दुर्घटना होने पर चालक व परिचालक को तुरंत रुक कर घायलों की मदद करनी चाहिए। थोड़ी सी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है। सेवा लाइफ फाउंडेशन की ओर से बस, ट्रक, टैंपो, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को यातायात जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें