फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की हो रही तैयारिंयां

विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के तुलसीपुर मिल चुंगीनाका पर लोगों को तिरंगा देते एसएसबी के जवान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। एसएसबी, पुलिस व विद्यालयों की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे जा रहे हैं। 13 से 16 अगस्त तक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएसबी 9 वीं वाहिनी के बघेलखंड गुरुंग नाका चौकी की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया। चौकी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजदेव, थाना तुलसीपुर के बीट पुलिस आरक्षी शशांक त्रिपाठी, महेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार व ग्राम प्रधान नसीम ने गांव के लोगों को अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाने के बारे में बताया। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बालिका इंटर कालेज बलरामपुर में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा देवी, वंदना पांडेय, अविनाश मिश्र, मधुकर सिंह व अर्चना श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज, मथुरा बाजार में सीओ राधा रमण सिंह ने छात्रों को अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें