फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अज्ञात कारण से लगी आग में आशियाना जला

Tue, 13 Jun 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरिजनपुरवा गांव में लगी आग से जला घर-गृहस्थी का सामान।
विज्ञापन
बलरामपुर। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के हरिजनपुरवा में अज्ञात कारण से लगी आग में एक आशियाना जलकर खाक हो गया। घटना में पीड़ित के घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। हलका लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

ग्राम महादेव गोसाई के मजरे हरिजन पुरवा निवासी जैशराम ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में उनके घर रखा पांच हजार नगद, 35 हजार के जेवर, कपड़ा व अनाज जलकर राख हो गए। क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें