फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारत-नेपाल सीमावर्ती के 42 गांवों की सर्वे कर तैयार की जाएगी कुंडली

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन कवच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर परिधि में आने वाले 42 गांवों का सर्वे किया जाएगा। 31 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 15 सदस्यीय एकीकृत समन्वित सिक्योरिटी सर्वे टीम एक दिन में एक गांव का भ्रमण कर विभिन्न बिंदुओं पर डाटा तैयार करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े पांच थाना क्षेत्रों के 42 गांवों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए बनाई गई 15 सदस्यीय टीम में एएचटीयू, संबंधित थाने के हल्का प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी, महिला बीट पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के स्थानीय अधिसूचना इकाई के कर्मी शामिल किए गए हैं। यह टीम पूरे दिन गांव का भ्रमण कर वहां के धार्मिक स्थल, नेपाल से आने-जाने वाले रास्तों, पगडंडी, धर्मवार आबादी व लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में पूर्ण ब्योरा तैयार करेगी।
इस दौरान टीम द्वारा धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण स्थानों और नेपाल जाने वाले पगडंडी रास्तों की फोटो भी खींची जाएगी। गांवों में अराजक तत्वों व हर तरह की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। टीम के सदस्य ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे। ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही पुलिस अधिकारियों का नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना दे सकें।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्राम टेंगनवार का तैयार किया ब्योरा
क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के नेतृत्व में एकीकृत समन्वित सिक्योरिटी सर्वे टीम ने हरैया थाना क्षेत्र के टेंगनवार गांव का भ्रमण किया। टीम ने ग्राम प्रधान, चौकीदार व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ पंचायत भवन में बैठक कर गांव की मूलभूत सूचनाओं को प्राप्त किया। ग्राम प्रधान व चौकीदार के साथ गांव का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन किया। नेपाल से आने-जाने वाले सभी पगडंडी रास्तों के बारे में जानकारी ली। मानव, मादक पदार्थ व वन्यजीव तस्करी के साथ ही वन कटान आदि की रोकथाम के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई और उन्हें सरकार की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें