फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021-22 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों का विद्यालय की तरफ से सम्मान किया गया। एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक अंसार अहमद खान ने कहा कि इसी तरह लगन के साथ पढ़ाई करके अपना मुकाम को हासिल करें। अच्छी शिक्षा अर्जित कर देश व समाज का नाम रोशन करें। इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान पाने वाले रामसजन यादव को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इनके अलावा करीमुन्निशां, मोहित श्रीवास्तव, विकास वर्मा, महमूदा सदभ, श्रद्धा वर्मा, सलोनी मोदनवाल, सजरे हिदाया, आलोक कुमार, सादिया, फातिमा, इरम बानो, पारुल वर्मा, सिमरन सोनी आदि को मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बीके श्रीवास्तव ने बेहतर अंक पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें