फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छुट्टिया निरस्त, मोबाइल बंद मिला तो कार्रवाई

Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दशहरा पर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका के सफाई नायक व सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दशहरा के दिन ड्यूटी पर मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विजयदशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा मार्ग, विसर्जन स्थल व रावण दहन स्थल की विशेष साफ- सफाई एवं चूने का छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया है। इसके तहत शोभा यात्रा निकलने से पूर्व सभी मार्गों की सफाई कराई जाएगी। नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन वीर चौराहे से होकर तुलसीपुर रोड होते हुए राप्ती नदी सिसई घाट पर होगा। शोभायात्रा के आगे-आगे नगर पालिका की स्पेशल सफाई टीम चलेगी। चेतावनी दी कि इस दौरान किसी भी सफाई नायक व सफाईकर्मी का मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें