फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 22 की खोली हिस्ट्रीशीट, 45 पर लगा गैैंगस्टर

Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 1665 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारी पूरी की है। एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक जिले के थाने स्तर पर सक्रिय 22 बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोली गई है। जबकि 45 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सख्ती का संदेश दिया है। वहीं, 240 संवेदनशील मतदान केंद्रों चिह्नित कर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

आगामी 20 मई को कैसरगंज और गोंडा संसदीय सीट पर पांचवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन हर चुनौती के लिए तैयार है। दूसरे जिलों से 22 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस व पीएससी के जवान बुलाए गए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मतदान के लिए जिले को 197 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर स्तर पर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसी तरह से जिले के मतदान केंद्रों को 29 जोन में बांटा गया है। जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है।
एसपी ने दूसरे जनपदों से आए पीएससी व सीआरपीएफ के जवानों से मिलकर व्यवस्था के बाबत जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि आवासीय व्यवस्थ, मानक के अनुरूप पानी, शौचालय, बिजली, जनरेटर, इनवर्टर, साफ सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया है। वहीं व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें