बलरामपुर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विषय पर चल रहे सेवा पखवाड़ा व मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से ग्राम पिपरा राम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने बच्चों, महिलाओं व एएनएम को पोषण संबंधी जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, एम्बुलेंस 108 व 102, रेलवे 139 व 182 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।