बलरामपुर। एडीजे (एमपी-एमएलए) कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मुकदमे की सुनवाई बुधवार को हुई। पंचायत चुनाव में जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में अगली सुनवाई अब 13 अगस्त को होगी। वहीं पूर्व सांसद व उनके परिजनों पर फिरोज पप्पू की हत्या के मुकदमे में एडीजे (एमपी-एमएलए) कोर्ट में 24 जुलाई को सुनवाई होगी। फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में सभी की निगाहें लगी हुई हैं। (संवाद)