फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहे कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियां

Sun, 16 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई का दावा महज कागजों में ही दिखाई दे रहा है। वार्डों में जलजमाव से लेकर कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। वार्डवासियों का बुराहाल है, उठने वाली दुर्गंध न केवल लोगों को परेशान कर रही है बल्कि संचारी रोगों को दावत भी दे रही है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मोहल्ला सिविल लाइन में उफनाती नालियां व कूड़े के ढेर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। रोडवेज से ब्लॉक की तरफ जाने वाली सड़क व रेलवे लाइन के किनारे बनी नालियों की सफाई कई महीनों से नहीं कराई गई है। बरसात होने पर पानी घरों में घुस जाता है। गंदा पानी गड्ढों में भरा रहता है।
कूड़े का उठान दो-तीन दिन बाद कराया जाता है। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसी तरह टेढ़ी बाजार, तुलसीपार्क, नईबस्ती व चिकनी मोहल्ले में भी नालियों की सफाई न होने से बरसात के मौसम में भीषण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सफाई
नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने सफाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि इस नंबर पर शिकायत करने पर समस्या का तत्काल हल निकाला जाता है। लेकिन हकीकत इसे परे है। सिविल लाइन निवासी राजेश ने बताया कि नगर पालिका के हेल्पलाइन नंबर पर नाली सफाई के लिए पिछलेे माह ही शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन अभी तक सफाई नहीं कराई गई। पिंटू व राजू ने बताया कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।
नियमित सफाई है निर्देश
वार्डो में नियमित सफाई का निर्देश दिया गया है। सभी सफाई नायकों से मौके पर रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी भी कराई जाती है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने वालों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

- धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें