पचपेड़वा(बलरामपुर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी की तरफ से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 72 ग्रामीण व छात्रों के सेहत की जांच की गई। साथ बदलते मौसम में सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।
शिविर का शुभारंभ एसएसबी के डॉ. वैधया, एसआई जाद नंदलाल व संदीप कुमार ने किया। शिविर में एसएसबी के चिकित्सकों ने 32 ग्रामीण व 40 छात्र-छात्राओं के सेहक की जांच करते हुए निशुल्क दवा का वितरण किया। ग्रामीणों को बीमारियों के बारे में सतर्क करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। बच्चे व वृद्धों का विशेष ख्याल रखें। गर्म पानी का सेवन करें। सुबह उठने के बाद तत्काल घर से बाहर न निकले। यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। इस अवसर पर एस प्रथा सार्थी, शिववीर सिंह, बालजेंद्र सिंह, एस रतन सिंह व जितेंद्र कुमार यादव आदि रहे।