बलरामपुर। मंजू मेमोरियल हॉस्पिटल में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. यासमीन, डॉ. आरसी बेगम, डॉ. शुभम सिंह कलहंस, डॉ. नफीस व बृजेश शुक्ल ने सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के करीब 400 लोगों की सेहत की जांच की। मरीजों को दवा देकर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव का तरीका भी बताया।