फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वंदन योजना से संवरेंगे हनुमान मंदिर व शिवगढ़ धाम

विज्ञापन
लरामपुर के पचपेड़वा में ​स्थित ​शिवगढ़ धाम मंदिर।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। वंदन योजना के तहत नगर क्षेत्र बलरामपुर स्थित रानी तालाब के पास हनुमान मंदिर एवं नगर पंचायत पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम मंदिर का विकास किया जाएगा। 3.99 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि वंदन योजना के तहत रानी तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर बलरामपुर एवं नगर पंचायत पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम मंदिर का चयन किया गया है। रानी तालाब के निकट स्थित हनुमान मंदिर सांस्कृतिक, पौराणिक व धार्मिक व महत्व के दृष्टिगत महत्वपूर्ण है। हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपर्क मार्ग, परिक्रमा पथ, विश्रामालय, हवन कुंड शेड, बेंच एवं घाट के सौंदर्यीकरण के साथ सीढ़ी का निर्माण व संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस पर एक करोड़ 99 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पंचायत पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में स्थित 200 वर्ष पुराने स्वयंभू शिवलिंग व माता पार्वती के प्रसिद्ध शिवगढ़ धाम का काफी महत्व है। मंदिर परिसर में हॉल निर्माण, मंदिर सुंदरीकरण, मुनीर महतो के घर से शिवगढ़ धाम मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड नंबर 9 में सिसहनिया से शिवगढ़ धाम मंदिर परिसर में 110-130 वॉट एलईडी लाइट का काम कराया जाना है। इस पर एक करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। इसका प्रस्ताव प्रशासन ने तैयार करके शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की आस्था के हैं केंद्र
सावन माह में जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। देवीपाटन शक्तिपीठ के सूर्यकुंड से जल लेकर कांवरिया शिवगढ़ धाम मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं। रानी तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती, ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल एवं प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालु काफी संख्या में दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें