बालपुर। डॉ. गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज चौरी चौराहा में आयोजित सीडीएस विपिन रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को हलधरमऊ और गद्दोपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें हलधरमऊ ने जीत हासिल की। गद्दोपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हलधरमऊ टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गद्दोपुर टीम 10 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। हलधरमऊ ने मुकाबला जीत लिया। 109 रन की शानदार पारी खेलने वाले कैफ खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक वैभव सिंह ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान धर्मपाल सिंह, मदन मोहन तिवारी, शैलेंद्र शुक्ल, नीरज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सौमित्र मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)