फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ के कारण नाव पर निकली दूल्हे की बरात

Wed, 10 Jul 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ में खुशियों के अरमान तैर रहे। मन्नीपुर गांव के राजकुमार मिश्र के बेटे की बरात बाढ़ के कारण नाव से निकली।
विज्ञापन

बकौल राज कुमार मिश्र, बेटे बृजेश की बरात मंगलवार को परसौरा महेशपुर भवनियापुर जानी थी। इसकी सारी तैयारी कर ली गई थी। रिश्तेदार भी आ गए थे। घर में विवाह के गीत गाए जा रहे थे। तभी सोमवार की रात भ्यूरी गांव के पास तटबंध कटने के कारण मंगलवार को चारों तरफ पानी भर गया। बाढ़ के पानी के कारण रास्ते बंद हो गए। ऐसे में समस्या बढ़ गई। फिर क्या करते, नाव मंगवाकर दूल्हे व अन्य को यहां से झारखंडी ले जाया गया। मंदिर में कमरा किराए पर लिया गया। वहां पर रिश्तेदारों को रोका गया। मंदिर में पूजन के बाद यहां से बरात निकली। वापसी में बुधवार को नाव से ही विदाई हुई। बताया कि बाढ़ के कारण यह हालात पैदा हुए। पूर्व प्रधान बलरामपुर देहात बलजीत पांडेय ने बताया कि इसके अतिरिक्त एक और बरात नाव से गोंडा गई है। जबकि रंजीतपुर गांव में 9 जुलाई को होने वाली रंजीतपुर गांव निवासी राजित के लड़के सूर्यलाल की शादी को टाल दिया गया है। अब यह शादी 12 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें