फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अलविदा की नमाज आज, मस्जिदों में तैयारी पूरी

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज निर्धारित समय पर पढ़ी जाएगी। इसको लेकर मस्जिद कमेटियों की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सभी मस्जिद व इबादतगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। सभी मस्जिदों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मुस्लिम धर्मगुरु पीरजादे शकेबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां व मौलाना मो. उमर ने बताया कि मुस्लिम समाज में अलविदा की नमाज का विशेष महत्व है। नमाज पढ़ने के बाद परिवार की सलामती व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगते हैं। नगर पालिका के सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर के सभी मस्जिदों, कब्रिस्तानों व इबादतगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया जाएगा। धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि छोटी ईद कहे जाने वाले अलविदा के दिन नमाज पढ़ने के बाद मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगें।

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें