फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमेंट की बेंच पर लिटाकर चढ़ा दी ग्लूकोज

Thu, 01 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी शिवपुरा में सीमेंट की बेंच पर बालिका को चढ़ाई जा रहा ड्रिप।
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदनहीनता बढ़ती ही जा रही है। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सीमेंट के बेंच पर लिटा कर ड्रिप लगाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों से सिरिंज व ग्लूकोज की बोतल बाहर से मंगवाते हैं। ऐसे में मुफ्त उपचार की आस लेकर अस्पताल आने वाले मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

550 रुपये में ग्लूकोज व सिरिंज खरीदा
पेट दर्द व उल्टी से पीड़ित ग्राम पंचायत गनवरिया के मजरे टूटेपुरवा गांव निवासी नंदनी मिश्रा गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची। वार्ड ब्वाॅय ने उन्हें पैथालोजी कक्ष के सामने स्थित बरामदे में सीमेंट की बेंच पर लिटाकर ड्रिप लगा दी। मरीज के पति दिनेश कुमार ने बताया कि 550 रुपये में ग्लूकोज की बोतल व सिरिंज सहित अन्य सामान बाहर से खरीद कर लाए हैं। बिना बिस्तर के बेंच पर लेटने से पत्नी की पीठ अकड़ गई है।
डस्टबिन के बगल लिटाकर लगाई ड्रिप
श्रीनगर कटुवा गांव निवासी मालिकराम उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित बेटी कनक को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद बाहरी सामान व दवा का पर्चा पकड़ा दिया। मालिकराम ने बताया कि सिर्फ नाम का सरकारी अस्पताल है, यहां कुछ नहीं मिलता। 850 रुपये में बाहर से दवा खरीदकर लाए हैं। स्वास्थ्यकर्मी ने बेटी को कूड़ेदान के किनारे लिटाकर ड्रिप लगाई है। अस्पताल की ओपीडी में भीड़ दिखी। दवा काउंटर, इंजेक्शन कक्ष व ओपीडी के किनारे स्थित एक्सरे कक्ष के बाहर मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट से ली जाएगी जानकारी
ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मैं करीब दो घंटे से कमरे के बाहर नहीं निकल सका। बेंच पर लिटाकर मरीज को ड्रिप लगाए जाने के संबंध में फार्मासिस्ट से जानकारी ली जाएगी।
- डॉ. प्रणव कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक

रोका जाएगा फार्मासिस्ट का वेतन
सीएचसी शिवपुरा में मरीजों को भर्ती करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड उपलब्ध हैं। मरीज को बेंच पर लिटाकर बोतल क्यों लगाई गई इस संबंध में अधीक्षक से पूछताछ कर ड्रिप लगाने वाले फार्मासिस्ट का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें