फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हादसे में बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर के ग्राम शंकरपुर में सोमवार सुबह हादसे में बालिका की मौत हो गई। उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि शंकरपुर निवासी मंगरे मौर्य की नौ वर्षीय नातिन लक्ष्मी सोमवार सुबह घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन

उसी समय गांव के ही मेराज धान कुटाई करने वाली मशीन को ट्रैक्टर में जोड़कर ले जा रहा था। ट्रैक्टर पीछे करते समय लक्ष्मी मशीन के पहिए की चपेट में आकर कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें