फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Fri, 02 Jun 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में निकाली गई पेंशन रथ यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। जनपद सीमा पर कुआनो जंगल के पास विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने पेंशन रथ यात्रा का स्वागत किया। इसके जरिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को एकजुट होने का संदेश दिया गया। विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में सभा कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शिववरन सिंह यादव व उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी के नेतृत्व में पेंशन रथ यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे कुआनो जंगल पहुंची। यहां पर पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के जिला संयोजक बीएन उपाध्याय, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष राज बहादुर यादव व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान आदि ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहां से रथ यात्रा भगवतीगंज व वीर विनय चौराहा होते हुए विकास भवन पहुंची। यहां पर भी कर्मचारी नेताओं ने रथ यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने पुरानी पेंशन योजना को समाप्त किया है, वे स्वयं पुरानी पेंशन ले रहे हैं। भविष्य निधि के पैसे को शेयर मार्केट के हवाले कर कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम लोग किसी भी कीमत में नई पेंशन योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद ने कहा कि बलरामपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों का जोश देखकर लगता है कि यहां के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। हम अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। शिक्षक नेता अरुण यादव ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम को पुरानी पेंशन योजना में बदलने के लिए अभी और लड़ाई लड़नी होगी। दिलीप चौहान ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का जोश यह साबित करता है कि अब वह दिन दूर नहीं जब सरकार पुरानी पेंशन देने के लिए बाध्य होगी। शिक्षक नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए हमारा अगला कार्यक्रम संसद का घेराव होगा।
सभा का संचालन शिक्षक नेता शिवकुमार सोनी एवं कमरुद्दीन अंसारी ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार चौधरी, वीरेंद्र पाल, सुजीत मेहता, एसपी सिंह, पंकज शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, बृजेश चौधरी, सुरेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, पवन कुमार व राज कुशवाहा सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
जुलूस निकालकर की मांग
उतरौला। पुरानी पेंशन के लिए निकाली गई रथ यात्रा शुक्रवार की दोपहर नगर में पहुंची। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया। रथ यात्रा के साथ नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक नेताओं ने लोगों को पुरानी पेंशन योजना के प्रति जागरूक करते हुए आंदोलन में समर्थन की अपील की। इस अवसर पर कर्मचारी नेता डीएन उपाध्याय व नरेश कौशिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें